रानीगंज के जेके नगर बाजार से चलबलपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर नाली का पानी बहने से इलाके लोगो परेशान

रानीगंज। रानीगंज ब्लॉक के जेमेरी ग्राम पंचायत अंतर्गत जेके नगर बाजार से चलबलपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर नाली का पानी बहने से आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महीनों से जेके नगर बाजार से चलबलपुर जाने वाला सड़क कुम्हार टोली से ठीक पहले सेंट्रल बैंक के पास नाली जाम होने की वजह से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है।  इसी सड़क से होकर चलबलपुर के ग्रामवासी जेमेरी ग्राम पंचायत कार्यालय के अधिकारी नेता आना-जाना करते हैं बावजूद इनको सड़क पर बहता हुआ नाली का पानी नहीं दिखता है। खास करके पैदल चलने वाले लोग मजबूरन नाली के पानी में पैर रखकर आर पार करते हैं। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनो से यहां पर नाली का पानी सड़क पर बह रहा है परंतु किसी को दिखाई नहीं पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत सदस्य को कई बार बोला गया है फिर भी इसका स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। कई महीने पहले सफाई हुई थी इसका मुख्य कारण नाली की सही ढंग से सफाई नहीं होना है। वैसे भी जेमेरी ग्राम पंचायत नालियों की सफाई के लिए काफी उदासीन है विभिन्न इलाकों में यहां नाली की सफाई नहीं होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। दुर्गंध से लोग परेशान रहते हैं जिसकी वजह से बीमारियों का भी खतरा रहता है। वहीं मच्छरों का भी काफी आतंक है। जिसे डेंगू मलेरिया फैलने का डर है। इन विषयों को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जेमेरी ग्राम पंचायत में शिकायत की है परंतु कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
इस विषय पर जेमेरी ग्राम पंचायत प्रधान रूमा मुखर्जी से बात करने पर उन्होंने पंचायत सदस्य विनोद हेला से बात करने की सलाह दी। विनोद हेला से से बात करने पर उन्होंने बताया कि  इस इलाके में मुख्य समस्या है कि लोगों ने अपना घर नाली के ऊपर बना लिया है एवं उसे पूरी तरह से ढक दिया है जिसकी वजह से नाली सफाई नहीं हो पाती है। इस समस्या को लेकर बैठक की गई है एवं जिन लोगों ने भी अपने घर के सामने नाली को पूरी तरह से कर कर दिया है उसे 1 फरवरी तक हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद नए सिरे से मेरे इलाके में नालियों का पुनर्निर्माण होगा। जिसे नाली सफाई की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *