सिलीगुड़ी में शुरू होगा 42वां उत्तर बंगाल पुष्प प्रदर्शनी

 

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी । उत्तर बंगाल का सबसे लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित 42वां नॉर्थ बंगाल पुष्प प्रदर्शनी आगामी पांच फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सिलीगुड़ी हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी घोषणा की गई।
पत्रकार सम्मेलन में बताया गया कि यह प्रदर्शनी आगामी पांच फरवरी से दस फरवरी तक आयोजित होगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। वर्ष करीब तीन हजार गमलों के फूलों के साथ भव्य और रंग-बिरंगी प्रदर्शनी लगाई जा रही है। महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन पांच फरवरी को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव करेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के उद्यान पालन विभाग के सहयोग से फूलों की खेती और विपणन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा हरित पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। महोत्सव में किसानों के लिए एक विशेष मंच बनाया गया है, जहां वे अपने द्वारा उत्पादित फूल, पौधे, फल और सब्जियों का प्रदर्शन व बिक्री कर सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इससे स्थानीय किसानों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ देशी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *