जामुड़िया के विवेकानंद युवा संघ की ओर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

जामुड़िया। जामुड़िया के विवेकानंद युवा संघ के प्रांगण में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर यहां संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा के अलावा अजय पंडित विश्वजीत मिश्रा सुभाष राय उदय रवानी सुबी पासी सुखदेव मोदी राणा बैनर्जी सहित अन्य सदस्यों उपस्थित थे कार्यक्रम में निरंजन सिंह और विजयकांत उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच मिठाई चॉकलेट और लेखन सामग्री बांटी गई। इस मौके पर विवेकानंद युवा संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है इस मौके पर आज यहां उनके संस्था की तरफ से बच्चों के बीच मिठाई चॉकलेट और लेखन सामग्री बांटी गई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महान पुरुष थे जिन्होंने हमेशा आत्मविश्वास और आत्म सम्मान की बात कही उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया और आज उनके आदर्शों की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गई है वहीं निरंजन सिंह ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व मानचित्र पर भारत के अस्मिता को पेश किया था उन्होंने अमेरिका में जो भाषण दिया था उसके गूंज आज भी पूरे विश्व में सुनी जा सकती है वही भोपाल था जिसने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पहचान दिलाई जिसने भारत के आध्यात्मिक धरोहर को विश्व में स्वीकृत दिलवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *