अटल जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, श्रद्धा और संकल्प का संगम

पांडेश्वर। पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दलुरबन्ध स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में गुरुवार को एक भावनात्मक, गरिमामय और ऐतिहासिक वातावरण के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पांडेश्वर भाजपा विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र तिवारी ने प्रतिमा का अनावरण कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के साथ ही अटल जी के विचारों, राष्ट्रसेवा, सुशासन और मजबूत भारत के सपने को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में विचार, संस्कार और संवाद के प्रतीक थे।
पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *