भाजपा की ओर से हरिपुर बाजार मे परिवर्तन सभा का आयोजन

पांडवेश्वर। पांडवेश्वर भाजपा मंडल 2 के मंडल अध्यक्ष बेनुधर मंडल की अगुवाई में रविवार शाम को हरिपुर बाजार स्टेट बैंक के पास एक रोड सभा का आयोजन किया गया।वही इस सभा को परिवर्तन सभा का नाम दिया गया।सभा के दौरान वर्ष 2026 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए मौजूद नेताओं ने मौजूदा तृणमूल कांग्रेस राज्य सरकार के अलग-अलग घोटाला और मोदी सरकार के विकास के कामो पर रोशनी डाली।सभा के माध्यम से आम लोगों को आश्वस्त किया गया अगर बीजेपी सत्ता में आई तो अगले कुछ सालों में राज्य में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।परिवर्तन सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी,पांडेश्वर मंडल 2 के मंडल अध्यक्ष बेनुधर मंडल,भाजपा युवा नेता विक्की चौरसिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।परिवर्तन सभा के दौरान भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा राज्य भर में चल रही अराजकता के खिलाफ सड़कों पर उतरी हैं।दिन-ब-दिन राज्य के लोग बलात्कार और बेरोजगारी जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।वही राज्य की टीएमसी सरकार इन सभी समस्याओं का हल करने में नाकाम साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैक्ट्री,कोलियरी होने के बावजूद इस इलाके के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।आम लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में आम लोग भाजपा के साथ रहे तो हम प्रधानमंत्री को सुनहरा बंगाल सौंपेंगे।सभा के दौरान भाजपा पांडेश्वर मंडल 2 के अध्यक्ष बेनुधर मंडल ने कहा कि प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम बालू की तस्करी चल रही है लेकिन प्रशासन पूरी तरह से चुप है।उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में कई फैक्ट्रियां होने के बावजूद स्थानीय युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भाजपा सत्ता में आती है तो फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा रिज़र्व।कुल मिलाकर वर्ष 2026 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए हरिपुर बाजार में पांडेश्वर भाजपा मंडल 2 की बदलाव सभा से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य में बदलाव की हुंकार भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *