कोलकाता, 18 नवंबर । कोलकाता पुलिस में मंगलवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने इंस्पेक्टर पद के कुल 21 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। कई थानों के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) बदले गए हैं।पुलिस के मुताबिक, मानिकतला थाने के अतिरिक्त ओसी बीरेश्वर राय को तालतला थाने का नया ओसी बनाया गया है। वहीं सिंथी थाने के अतिरिक्त ओसी मनीष मजूमदार अब उल्टाडांगा थाने की कमान संभालेंगे। टालीगंज थाने के अतिरिक्त ओसी राजीव चट्टोपाध्याय को उसी थाने का ओसी नियुक्त किया गया है।
बांसद्रोणी थाने के अतिरिक्त ओसी बिपुल विश्वास को टैंगरा थाने का नया ओसी बनाया गया है। वहीं मुचीपाड़ा थाने के अतिरिक्त ओसी आशिष बसु को नॉर्थ पोर्ट थाने का ओसी नियुक्त किया गया है। इन महत्वपूर्ण पदस्थापनों के साथ शहर की कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा कई थानों में अतिरिक्त ओसी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। टैंगरा थाने के अतिरिक्त ओसी राजीव सरकार अब मुचीपाड़ा थाने में अतिरिक्त ओसी की जिम्मेदारी संभालेंगे। तालतला थाने के अतिरिक्त ओसी प्रशांत कुमार दास को पर्णश्री थाने का अतिरिक्त ओसी बनाया गया है। बांसद्रोणी थाने में दीपक मंडल को नया अतिरिक्त ओसी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह प्रशांत कुमार घोष को टैंगरा थाने का अतिरिक्त ओसी बनाया गया है, जबकि सागर मुखर्जी अब टालीगंज थाने में अतिरिक्त ओसी होंगे। मृन्मय मजूमदार को उल्टाडांगा थाने का अतिरिक्त ओसी नियुक्त किया गया है। सिंथी थाने में सुबीर साहा अतिरिक्त ओसी के पद पर पदस्थापित होंगे। पर्णश्री थाने के अतिरिक्त ओसी प्रसंजित धर को मानिकतला थाने में भेजा गया है। इसके अलावा पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती को प्रगति मैदान थाने का नया अतिरिक्त ओसी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कामकाज को सुचारु करने और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
