बराकर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अग्रसेन भवन में दीपावली मेला का सफल आयोजन हुआ

बराकर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बराकर शाखा द्वारा शहर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित श्री अग्रसेन भवन में एक दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उदघाटन बराकर आर पी एफ थाना के प्रभारी हवा सिंह जाखड़ एवम बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया । दीपावली मेला में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए । महिला समिति बराकर शाखा कि सचिव हेमलेखा अग्रवाल ने बताया कि दीपावाली मेला में ज्वैलरी , राधा रानी के पोशाक, घरेलू वस्त्र, साज सजावट के समान , खान पान कि सामग्री, तथा हस्त शिल्प वस्तुएं समेत कई स्टॉल लगाए गए हैं । इस अवसर पर संगीता अग्रवाल किरण अग्रवाल ,मधु गोयल, कुसुम केडिया, सरिता चौबे, शोभा अग्रवाल, नीतू पोद्दार,सीमा गुप्ता, अनिता सुहासरिया, रेखा, संगीता माधोगढिया सहित सभी सदस्या मौजूद थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *