अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान सत्र (2025—27) हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा हो गई है। गत 6—7 सितंबर 2025 को दिल्ली में संपन्न सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री पवन कुमार गोयनका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्वग्रहण किया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने श्री केदार नाथ गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया। गुप्ता इससे पहले 2023—25 सत्र में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपनी निष्ठा एवं कुशलता के लिए सराहे गए थे।

आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को की गई, जिसमें कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न पदों की ज़िम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कोलकाता से विशिष्ट संरक्षक सदस्य श्री गिरधारी लाल गोयनका, कर्नाटक के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, बिहार के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री बिनोद तोदी, दिल्ली के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राज कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सिंघानिया और गुजरात के निवर्तमान प्रादेशिक अध्यक्ष श्री गोकुल चंद बजाज को शामिल किया गया।

इसके अतिरिक्त, सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य श्री पवन कुमार जालान और श्री पवन कुमार बंसल को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री बनाया गया है। श्री अनिल कुमार मलावत को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा असम के कामरुप से श्री बसंत कुमार सुराना को राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषणा अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और व्यक्त किया कि नई टीम ध्येय वाक्य ‘महारी चाह—संगठित समाज’ को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी तन, मन और धन से सम्मेलन की सेवा कर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?