इनर व्हील क्लब का स्वास्थ्य अभियान

दुर्गापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ दुर्गापुर गिवा की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस तहत 1 से 10 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई।

यह कार्यक्रम विधाननगर गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था की अध्यक्ष अनामिका बनर्जी, उपाध्यक्ष निवेदिता रॉय, सचिव गार्गी दे सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य स्कूलों में भी इस अभियान का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?