कोलकाता ।तीन दिन पहले राजस्थान से कोलकाता घूमने आए एक जोड़े का फंदे से लटका हुआ शव एक होटल से बरामद किया गया है। वह एकबलपुर के कार्ल मार्क्स स्ट्रीट स्थित एक दोस्त के फ्लैट में रह रहा था। पुलिस ने बुधवार रात फ्लैट से उनके लटके हुए शव बरामद किए।
बंद मकान के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना निवासियों ने पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात पुलिस वहां पहुंची थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआत में इस घटना को आत्महत्या माना जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना के पीछे किसी और का हाथ तो नहीं है।
मृतकों की पहचान 29 वर्षीय दिनेश कुमार और 19 वर्षीय संगीता कुमार के रूप में हुई है। वे पिछले सोमवार से कार्ल मार्क्स स्ट्रीट स्थित उस फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने कलकत्ता में एक दोस्त से संपर्क किया क्योंकि उन्हें रहने के लिए अच्छी जगह नहीं मिली था। पुलिस को दिनेश का वह दोस्त मिल गया है। उसका नाम रंजीत साव है। रंजीत ने उनके लिए एकबालपुर के उस फ्लैट में रहने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। दंपती के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रंजीत से पूछताछ हो रही है।