पैगंबर विवाद पर बंगाल में हिंसा को लेकर भाजपा का कोलकाता में प्रदर्शन

 

कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में कई दिनों तक हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी कोलकाता के मेयो रोड में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक समुदाय को यहां के मूल निवासी हिंदुओं पर अत्याचार करने, मारने पीटने, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी करने की छूट दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सांकेतिक प्रदर्शन इसी के खिलाफ है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रशासन को तुष्टीकरण बंद करनी होगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा जिन लोगों ने हिंसा की है, तोड़फोड़, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टीकरण नीति की वजह से राज्य के निवासी पीड़ित और प्रताड़ित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?