पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति की ओर से निकाली गई विशाल रैली

 

रानीगंज। पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति की ओर से गिरजापाड़ा स्थित रेलवे ग्राउंड से एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली रानीगंज थाना तक पहुंची, जहां समिति के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने अपने ज्ञापन में प्रशासन से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने इन समुदायों को समान अधिकार देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समिति के सदस्यों ने रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब के अड्डों पर नकेल कसने की भी मांग की। इसके साथ समिति ने रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा,जिसमें रानीगंज और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में SC/ST वर्ग के युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुमंता बाउरी,जिला संपादक लोक्खीकांता बाउरी,रानीगंज ब्लॉक सभापति निताई बाउरी,सहित बड़ी संख्या में बाउरी समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *