संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र के निधन पर दक्षिण बंग महासचिव ने जताया दुख

 

कोलकाता । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र के निधन पर संगठन के दक्षिण बंग महासचिव भरत कुंजू ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को 98 साल की आयु में बाबा योगेंद्र के निधन के बाद जारी अपने बयान में कुंडू ने कहा है कि उनका जाना भारतीय समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बाबा योगेंद्र कला तथा साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक थे तथा अनेक वर्षों तक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2018 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। इसके अतिरिक्त भाउराव देवरस सेवा सम्मान तथा अहिल्याबाई होलकर राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। निश्चित तौर पर उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *