बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तर भारत की फैशन आईकॉन: देवजानी मित्रा

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा में अग्रणी “आई ग्लैम

 

देवजानी मित्रा जिनका जन्म और पालन पोषण कोलकाता के बानपुर में हुआ, एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला हैं। उन्होंने बर्दमान विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन कोरियोग्राफी और माॅडलिंग की डिग्री ली। आज वह फैशन इंडस्ट्री की एक बेहद ही चर्चित हस्ती हैं। वह हमेशा अपने कैरियर को लेकर बेहद ही जुनूनी रहीं हैं। इसी का प्रतिफल है कि वह आज आई-ग्लैम नामक मशहूर कंपनी की मालकिन हैं।

ज्ञात हो कि यह ईस्ट इंडिया की एक प्रमुख माॅडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करने वाली कंपनी है। आई ग्लैम ब्यूटी पेजेंट मॉडलिंग के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं को फैशन के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाने का भी कार्य करती है ! आई ग्लैम गुरुकुल के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा रहन सहन और बोलचाल का तरीका भी सिखाती है! जो सामाजिक क्षेत्र या कॉरपोरेट जॉब मे जैसे बैंकिंग क्षेत्र में प्रोत्साहन देने का भी कार्य करती है ! आई गलैम का समझौता मिस यूनिवर्स के साथ भी करार है !और बहुत से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ करार करने की कोशिश भी कर रही है

आई ग्लैम सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है !जहां बच्चों को फैशन की दुनिया में विशेष स्थान दिलाने की कोशिश कर रही है जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके यह कार्य देवजानी मित्रा और उनकी संस्था आई ग्लैम बहुत से सामाजिक कार्य निशुल्क करती है!उत्कर्ष सेवा संस्थान जो बच्चों की एक संस्था है उनके साथ भी कार्य कर रही है!

आई-ग्लैम जैसे अंतरराष्ट्रीय पेजेंट आयोजकों के साथ साझेदारी में मिस्टर, मिस, मिसेज और जूनियर्स श्रेणी में नियमित रूप से ब्यूटी पेजेंट आयोजित करता है। इसके अलावा आई-ग्लैम आगामी यंग इंडिया और ग्राउंडलेस माॅडल और सौंदर्य प्रतियोगिता उद्योग के उम्मीदवारों के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। दरअसल,आई ग्लैम रूबरू मिस इंडिया और रूबरू मिस इंडिया एलीट ब्यूटी पेजेंट में भारत के पूर्वी हिस्से की उपलब्धियों के पीछे की प्रेरणा स्रोत है। इतना ही नहीं देवजानी मित्रा एक सफल एंटरप्रेन्योर, फैशन कोरियोग्राफर, पब्लिक स्पीकर, काउंसलर, सोशल एक्टिविस्ट और इवेंट प्लानर भी हैं।

एक इवेंट प्लानर के रूप में उनकी सफलता को 60 सेलिब्रिटी और 100 अन्य शो द्वारा मान्यता मिली है, जिसे उन्होंने उच्च पूर्णता के साथ प्रायोजित किया था। वह हमेशा से एक आत्मनिर्भर महिला रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित करती रही हैं। इसी का प्रतिफल है कि उन्हें हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने के लिए ग्रुप इंडियन आइकॉन अवार्ड और रूबरू क्विंटेशियल 21 वीं सदी की महिला पुरस्कार से नवाजा गया है। वह एक प्रभावशाली और शक्तिशाली प्रेरक वक्ता और परामर्शदाता हैं और उन्होंने हजारों लोगों को उनके डर, अन्य बाधाओं और समस्याओं से दूर कर उन्हें अपने जीवन में एक योद्धा के रूप में सामने आने में मदद की हैं। वह मदर टेरेसा और ओपरा विनफ्रे को अपना आदर्श और जीवन में प्रेरणा का सबसे बड़ा स्त्रोत मानती हैं।

वास्तव में देवजानी मित्रा करुणा, जुनून और एक करिश्माई व्यक्तित्व की मालकिन के साथ ही सुंदरता की प्रतिमूर्ति हैं। वह अपने पति आशीष झा (जेमस्टोन के प्रबंध निदेशक) के साथ डी एंड ए के नाम से लोकप्रिय एक सफल और स्थापित पावर कपल्स होने के साथ-साथ डायरेक्ट सेलिंग (नेटवर्क मार्केटिंग) उद्योग में एक मान्यता प्राप्त ब्रांड हैं। इतना ही नहीं वे एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज में एमराल्ड डायरेक्टर्स की स्थिति रखते हैं। भारत समेत अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उनका अपना व्यवसाय है। देवजानी मित्रा ड्रीम्ज एंड एस्पिरेशंस की संस्थापक हैं जो कि पूर्वी क्षेत्र में एक प्रमुख इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। जिसने अबतक सैकड़ों कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है।
देवजानी मित्रा रूबरू समूह के पूर्वी भारत के निदेशक के रूप में भी काम कर रही हैं। रूबरू ग्रुप के संस्थापक संदीप कुमार और पंकज खरबंदा का पूर्वी भारत में आई ग्लैम के साथ राष्ट्रीय व्यापारिक समझौता भी है !एक प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली एजेंसी, पेजेंट संगठन और एनजीओ है। संगठन महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व जैसे विभिन्न सामाजिक कारणों पर ध्यान केंद्रित करता है और घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता पैदा करता है। रूबरू समूह भारत में सात सौंदर्य प्रतियोगिताओं और माॅडलिंग प्रतियोगिताओं के मूल संगठन के रूप में कार्य करता है। रूबरू समूह के सहयोग से देवजानी मित्रा ने पूर्वी भारत में सक्रिय रूप से और सफलतापूर्वक विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। इन दिनों वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से प्रभावित होकर ग्लेमरस की दुनिया से राजनीति की दुनिया में भी लोक जनशक्ति पार्टी के माध्यम से कदम रखा है। अब देखना है कि वह राजनीति की दुनिया में कहां तक जा पाती हैं।
हालांकि, वह फैशन उद्योग में एक प्रमुख सलाहकार के रूप में अपनी साख बनाई है। वह विभिन्न प्रमुख कंपनियों के लिए फैशन और माॅडलिंग परामर्श में विशाल अनुभव रखती हैं। उन्हें प्रमुख ब्यूटी पेजेंट का कोरियोग्राफ करने और जज बनने का सम्मान मिला है। उन्होंने अपने परामर्श से सैकड़ों लोगों के जीवन को सकारात्मक बदलाव लाने काम किया है। उन्होंने हमेशा महिला सशक्तिकरण और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया है। उनकी राय में, प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है, उसे केवल पोषण की आवश्यकता होती है। वाकई, उनका जीवन हजारों लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?