केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले सांसद

 


अनहोनी सहित विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक गैस की संभावना से कराया अवगत

नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से गुरुवार को होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के पिपरिया नजदीकी सतपुड़ा की वादियों में स्थित छोटी अनहोनी सहित विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक गैस की संभावना से अवगत कराया। श्री चौधरी ने बताया कि अनहोनी में प्राचीन समय से ही गर्म जल का स्रोत रहा है। जहां जल के साथ निकलने वाली प्राकृतिक गैस आग पकड़ लेती हैं। यह स्थान पिपरिया से पचमढ़ी के बीच शहर से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में है जिसे अनहोनी नाम से जाना जाता है, जिसमें प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड है। सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में पचमढ़ी और पिपरिया के बीच कई पर्यटन स्थल हैं। जिसमें अनहोनी एक प्राकृतिक गंधक युक्त कुंड है। जिसका धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व है। इस स्थान पर प्राकृतिक गैस की संभावना है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
मनोज दुबे
सीनियर जर्नलिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?