नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सांसद

नई दिल्ली संसद भवन में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। श्री चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र के इटारसी से देश की सेना को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने वाली आर्डिनेंस फैक्टरी एवं केंद्रीय प्रूफ स्थापना (सीपीई) के ताकू प्रूफ रेंज के प्रवास के दौरान निकलकर आए विषयों के बारे में जानकारी दी। श्री चौधरी ने बताया कि केंद्रीय प्रूफ स्थापना (सीपीई) की सुरक्षा मोहर के बाद ही हथियार फाइनल होते हैं। यहां के-9 व्रज टी-90 टैंक धनुष सारंग जैसी गन का गुणवत्ता मानक परीक्षण होता है। पोखरण में उपयोग हुए पिनाका रॉकेट का परीक्षण भी इसी रेंज में हुआ है। नर्मदापुरम जिले के घने जंगल में सीपीई का प्रूफ रेंज है। जो विश्वस्तरीय आयुध परीक्षण सुविधाओं से लैस सीपीई की देश की प्रमुख रेंज है। जिसके पश्चात सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संसद के पुस्तकालय का दौरा किया और वहां रखी संविधान की मूल प्रति का भी अवलोकन किया।
सीनियर जर्नलिस्ट
मनोज दुबे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *