आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लंबित कार्यों को पूरा करने को लेकर मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में मंगलवार मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में उनके चेंबर में सभी बोरो चेयरमैन को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर सभी बोरो चेयरमैन के अलावा उपमेयर अभिजीत घटक, वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी तथा आसनसोल नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों का मौसम बीत चुका है जो लंबित कार्य पड़े हुए हैं। उनको किस तरह से पूरा किया जाए। इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि डीवीसी पानी नहीं छोड़ रहा है। इस वजह से पानी की किल्लत हो गई है। बैठक में इन समस्याओं पर विचार हुआ और किस तरह से इनका निराकरण किया जाए इस पर मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *