कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में रानीगंज मे स्वर्णकार संघ की मौन रैली

रानीगंज। कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की रानीगंज शाखा ने एक विरोध रैली का आयोजन किया। यह मौन जुलूस मारवाड़ी पट्टी से होकर रानीगंज की परिक्रमा करते हुए नेताजी स्टैचू तक पहुंचा।स्वर्णकार संघ के सोमनाथ दास ने कहा आज महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मौन जुलूस निकाला गया है। हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हर जीवन का प्रारंभ महिला के गर्भ से होता है। उन्होंने सभी से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की।
संगठन के एक अन्य पदाधिकारी उत्पल सेन ने कहा सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए ताकि वे न केवल अपने कार्यस्थल पर बल्कि हर जगह सुरक्षित महसूस करें।आज महिलाएं काम करने,ट्यूशन जाने और स्कूल जाने के लिए बाहर निकलती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सिर्फ प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा जिस देश में महिलाओं का सम्मान होता है,वह देश तरक्की करता है। आज महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है,लेकिन इसे केवल प्रशासन नहीं,बल्कि समाज के लोगों को मिलकर हटाना होगा ताकि महिलाएं हर जगह सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?