हौसला ह्यूमिनिटी फाउंडेशन जरूरतमंद असहाय लोगों की मदद

 

रानीगंज (संवाददाता):हौसला ह्यूमिनिटी फाउंडेशन की संस्थापक स्वीटी खान जरूरतमंद असहाय लोगों की मदद के लिए कोलकाता के पश्चात रानीगंज , एवं आसनसोल शहर चुना है बुधवार को रानीगंज के कई बस्ती इलाकों में जाकर बच्चों को वस्त्र वितरण किए हैं। उनके कार्यों की प्रशंसा लोग कर रहे हैं लोग कर रहे हैं। 3 वर्ष पूर्व स्वीटी ने समाज सेवा के उद्देश्य से कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक संस्था का गठन किया गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशियां लाना उनकी मदद करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य रहा है। स्वीटी ने बताया कि पूजा त्योहार के अवसर पर गरीब असहाय लोगों के साथ त्योहार मनाना उन्हें वस्त्र वितरण करना उनके साथ समय बिताना जैसा करें हम लोग कर रहे हैं इसके अलावा मेधावी बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के लिए हम लोग प्रयासरत रहते हैं जरूरतमंद असहाय लोगों को चिकित्सा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति निरंतर हमारा कार्य चल रहा है। साधारण जनता का सहयोग हमें काफी मिल रहा है एवं हमारा उत्साह भी बढ़ाया जा रहा है। कोलकाता धर्मतल्ला से शुरू करके 3 वर्षों के कार्यकाल में पूरे पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। रानीगंज शहर में भी समाजिक कार्य किए जाने का संकल्प हम लोगों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?