कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा की नृशंस हत्या और बलात्कार कांड को लेकर माकपा ने केंदा पुलिस फाड़ी का घेराव कर प्रदर्शन किया

जामुड़िया । माकपा जामुड़िया अजय ईस्ट एरिया कमिटी की ओर से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए लोमहर्षक घटना के खिलाफ मंगलवार को जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान जामुड़िया की पूर्व विधायक माकपा नेत्री जहानारा खान ने कहा की कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियतपूर्ण घटना काफी निंदनीय है तथा इस घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम होगा।उन्होंने कहा की घटना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए और घटना के पीछे संलिप्त सभी अभियुक्त को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए।इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को शर्मशार कर दिया है।उन्होंने कहा की राज्य में जब से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओ पर अत्याचार और ज्यादा बढ़ गया है।वही आए दिन महिलाओ का यौन उत्पीडन सहित अन्य शर्मशार करने वाली घटना घटित हो रही है लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।उन्होंने कहा की राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है जो काफी शर्म की बात है।उन्होंने कहा की राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम है की महिलाओ का उत्पीड़न करने वाले दरिंदे सीना चौड़ा कर घूमते है और पुलिस उनका कुछ भी बिगड़ नही पाती है।फाड़ी घेराव के पहले न्यू केंदा मोड़ से केंदा फाड़ी तक जुलूस का आयोजन किया गया।वही इस दौरान माकपा नेता काजल बाउरी,हराधन गोप,कुंतल चटर्जी,सुकुमार सांगुई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *