
जयपुर(आकाश शर्मा)।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रविवार शाम को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के स्मारक स्थल पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दलित किशोर चतुर्वेदी पूर्व उपमुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद हरिशंकर भाभड़ा के घर निवास स्थल पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी पूरे समय उनके साथ रहे।

गोपालप्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और विधायक शर्मा ने राजस्थान भाजपा के पूर्व दिग्गजों के जीवन से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा किया और युवा कार्यकर्ताओं को इन दिग्गजों के अनुभवों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। तीनों दिग्गज सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। राजस्थान में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

