चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा एफएसटीपी प्लांट में किया गया पौधारोपण

चिरकुंडा। चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा सुंदरनगर स्थित एफएसटीपी प्लांट में व आसपास शनिवार को पौधारोपण किया गया जिसमें हरे भरे सभी तरह के पौधों को लगाया गया।
इसकि जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि एफएसटीपी प्लांट व आसपास नगर परिषद द्वारा आज 55 पौधा लगाया गया।उन्होने कहा कि चिरकुंडा हरा भरा रहे इस निमित्त पौधारोपण
वैसे जगह पर किया जा रहा है जहां पर पौधे को बचाया जा सके उसकी सुरक्षा देखभाल हो सके उसी जगहों पर किया जा रहा है।उन्होने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी चौक चौराहों व सड़क किनारे में पौधारोपण किया जाए रहा है ताकि भविष्य में लोगों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके और ग्रीन चिरकुंडा का लक्ष्य पूरा हो सके।मौके पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन,सुपरवाइजर अमर दास,चिनमय बनर्जी,ओंकार नाथ श्रीवास्तव,अनिल साव,बैजू साव,अनुप कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *