दिवंगत प्रभात झा काे भाजपा एवं संघ के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

पटना, 27 जुलाई। बिहार के सीतामढ़ी में अन्त्येष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में रखे भाजपा के भूतपूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के पार्थिव शरीर को भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, श्याम जाजू, महेंद्र नाथ पांडेय सहित अनेक संघ और भाजपा से जुड़े लोगों ने नम आंखों से प्रभात झा को श्रद्धांजलि दी। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हाेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रखंड के कोरियाही गांव निवासी 67 वर्षीय प्रभात झा दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे, जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि के लिए रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *