ईसीएल के सोनपुर बाजारी क्षेत्र ने 10 नए 100 टन क्षमता वाले डंपर्स का उद्घाटन

जामुड़िया। ईसीएल के अधक्ष्य सह प्रबंधक समीरन दत्त तथा वित्त निदेशक अंजार आलम की उपस्थिति एव मार्गदर्शन में सोनपुर बाजारी क्षेत्र ने 10 नए 100 टन क्षमता वाले डंपर्स का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।शुरूवात में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद डम्पर्स का उद्घाटन रिबन काट कर आए हुए अथितियो द्वारा किया गया।उद्घाटन समारोह के बाद ईसीएल के अधक्ष्य सह प्रबंधक समीरन दत्त ने सोनेपुर बाजारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारियों और श्रमिकों को पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान कुल 13 अधिकारी और कर्मियों को पुरस्कार दिया गया।इसके बाद सीएमडी समीरन दत्त द्वारा भटमुरा गांव के पुनर्वास स्थल का दौरा किया।वही इस दौरान सौनेपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन,महाप्रबंधक(ओ पी) आरके सिंह,मैनेजर सरल साहू के साथ साथ अन्य अधिकारीगण एव कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *