जामुड़िया। पूरे विश्व के साथ-साथ जामुड़िया थाना की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस का पालन किया गया।इस अवसर पर थाना प्रांगण से एक जागरूकता रैली निकाली गई तथा रास्ते में आने जाने वाले लोगों में हैंडबिल बांटे गए।इस मौके पर आज के दिन के महत्व को उजागर करते हुए जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने कहा की आज के ही दिन हर साल पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।यह जागरूकता कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से इस का प्रचलन शुरू हुआ था।वही इसका उद्देश्य लोगों को नशे से मुक्त करने और उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने यह देखा की नशीली दावों या अन्य पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है तो संस्था की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का पालन करने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को नशीली दावों के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करना और इसके अवैध व्यापार के प्रति लोगों को सचेत करना है ताकि लोग नशे से दूर रहे।इस दौरान थाना के सेकेंड आफिसर सुभाष बैनर्जी,एसआई मिहिर कुमार दे, प्रदीप मुखर्जी,संतोष सिंह,बबलू पोद्दार,बिकाश यादव, अनिमेष बैनर्जी,विश्वनाथ यादव,गोपी धीवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
