गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की आर्थर रोड जेल में हार्ट अटैक से मौत

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की आर्थर रोड जेल में हार्ट अटैक से मौत

मुंबई, 22 जून । गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे आरिफ शेख की मुंबई के आर्थर रोड जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

सूत्रों के अनुसार आरिफ शेख को शुक्रवार को शाम को अचानक सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद जेल कर्मियों ने आरिफ को तत्काल जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान आरिफ की मौत हो गई।

आरिफ को मई 2022 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। आरिफ को तब से आर्थर रोड जेल में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि आरिफ एक समय छोटा शकील के सभी ऑपरेशन्स का मुखिया था। 2016 में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरिफ शेख छोटा शकील के आदेश पर काम करते हुए दाऊद गैंग के लिए काम कर रहा था। आरिफ शेख मीरा रोड में रहता था और 2020 में उन्होंने छोटा शकील की बहन फहमीदा से शादी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *