रानीगंज के सेंन्को गोल्ड ज्वेलरी शोरूम से करोड़ो के डकैती मामले में एक और गिरफ्तार

रानीगंज। रानीगंज सेंन्को गोल्ड ज्वेलरी से करोड़ो का गहना लूट कांड मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को मिली एक और कामयाबी। रानीगंज डकैती मामले में एक और गिरफ्तारी कि गई, अंडाल के दक्षिण खंड इलाके से शशिकांत माली को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बताया जा रहा आज पकड़ाया युवक खबरीलाल कि भूमिका में कार्यक्रम कर रहें थे। अबतक रानीगंज डकैती कांड में तीन लोहो को गिरफ्तार किया गया है। इसके आगे झारखण्ड के गिरिडीह से सूरज सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया था, आज शशिकांत माली पुलिस के हत्थे चढ़ा है l हालांकि शशिकांत के परिजनों का कहना है कि उन्हें गलतफहमी के कारण गिरफ्तार किया गया है वो इस कांड से जुड़े नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *