फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ का सेवा कार्य

कोलकाता । फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ के चेयरमैन अरविन्द बियानी, अध्यक्ष कमल (बंटी) सराफ, निवर्तमान अध्यक्ष अजय सराफ, पूर्व अध्यक्ष शरद केड़िया एवं शिक्षाश्री लक्ष्मी नारायण गोयनका के मार्गदर्शन में शीतल गुलाब शर्बत वितरण बड़तल्ला स्ट्रीट, बड़ाबाजार में हजारों नागरिकों में किया गया । सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया राजेश ढांढनिया, सम्पत सिंघानिया, संजय शर्मा, सुशील धेलिया, शिबू बूबना, अमित बिड़ला, संदीप जैन, सुशील सोनी, राम प्रसाद जालान, श्याम गुप्ता, वरुण अग्रवाल, किशन गोयल एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे । उन्होंने बताया गर्मी को समझते हुए गत 42 दिन से निरन्तर किया जा रहा शीतल शर्बत वितरण सेवाकार्य जून माह में भी जारी रहेगा । अरविन्द बियानी, अजय सराफ ने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *