महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार के उद्देश्य से स्वर्णकार भवन, बड़ाबाजार में मेघा रे 2024 प्रदर्शनी

कोलकातामहिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा, स्वर्णकार भवन में उद्यमी युवतियों द्वारा मेघा रे 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन एम एस एम ई डेवलपमेंट फोरम की राज्य अध्यक्ष ममता बिनानी (सीएस), समाजसेवी विजय गुजरवासिया, शोभा सादानी एवम गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । ममता बिनानी ने आयोजक जितेन्द्र सोनी एवम युवा वर्ग का उत्साहवर्धन करते हुए कहा स्वरोजगार के उद्देश्य से सहयोग प्रदान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है । राष्ट्र के विकास एवम सामाजिक संरचना में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है । वरिष्ठ पत्रकार विनीत शर्मा, पुनीत गुजरवासिया , एडवोकेट राजश्री मुखर्जी एवम श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने आयोजकों को शुभकामना दी । रुपशा मुखर्जी, काहिनी भट्टाचार्य, प्रोफेसर वसुधा बसु, खुशबू अग्रवाल, उमा सराफ, नेहा भालोटिया, ज्योति झुनझुनवाला, अंजू झुनझुनवाला, राधिका गुप्ता, प्रीति मिश्रा, शीला खंडेलवाल, रंजना सोनी, ट्विंकल सोनी सक्रिय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *