रानीगंज के पंजाबी मोड मे सड़क हादसे मे 6 व्यक्ति घायल

 

रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के आमरासोता फाड़ी स्थित पंजाबी मोड ब्रिज के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक पर सवार 6 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए आपको बता दें कि एक बाइक पर चार व्यक्ति और दूसरी बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दो बाइक आपस में होड़ लगा रहे थे बताया जा रहा है कि दोनों बाइक मंगलपुर की तरफ से आ रही थी जब अतिरिक्त गति होने के कारण इन्होंने नियंत्रण खो दिया और तकरीबन 100 फीट रगड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई इस घटना में एक बाइक पर सवार चार व्यक्तियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है बुरी तरह से घायल व्यक्ति को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य लोगों को रानीगंज के एक निजी अस्पताल भेजा गया है बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार छह लड़कों में से किसी के भी सर पर हेलमेट नहीं था और वह तेज रफ्तार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में रेस लगा रहे थे जब यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति रानीगंज के महावीर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *