चित्तरंजन,20 मार्च चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने रेल नगरी में कचरा पृथक्करण पर केंद्रित घर-घर कचरा प्रबंधन अभियान का आयोजन किया है, जो कुशल प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज 20 मार्च, 2024 को इस अभियान को स्ट्रीट नंबर 21/बी और स्ट्रीट नंबर 15 में चलाया गया गया।
इस पहल और अभियान में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ,संपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी स्ट्रीट सदस्यों और नागरिक सुरक्षा सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान उचित अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के महत्व पर जोर देते हुए नगरवासियों को सूखे कचरे को नीले बिन, गीले कचरे को हरा और घरेलू खतरनाक e- कचरे को लाल में अलग करने के महत्व पर जानकारी देकर इन्हें जागरूक किया गया।
यह अभियान चित्तरंजन रेलनगरी स्थित विभिन्न सड़कों पर अगले महीने तक जारी रहेगा, जो चिरेका को कचरे से हुए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाये रखने के समर्पित प्रयास के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।