ममता ने की मंत्रिमंडल की बैठक, जस्टिस गांगुली को बताया ‘अवसरवादी’

कोलकाता, 06 मार्च । कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अब बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गांगुली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ममता बनर्जी ने अभिजीत गांगुली को ‘अवसरवादी’ बताया है।

बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। चुनाव से पहले आज आखिरी कैबिनेट बैठक थी। उस बैठक में मुख्यमंत्री ने अभिजीत गांगुली पर टिप्पणी की। ममता के अलावा राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने अब तक पक्षपातपूर्ण फैसले दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *