जनवरी माह के लिए मंडल गौरव पुरस्कार-2024

आसनसोल ,8 फरवरी 2024:पर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कर्मचारियों द्वारा फील्ड स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने और मान्यता प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह “मंडल गौरव पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा। जनवरी, 2024 महीने के लिए श्री बिस्वनाथ लायेक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/डीजल शेड/ अंडाल को मंडल गौरव समिति द्वारा मंडल गौरव पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल द्वारा 28 फरवरी,2024 को दिया गया।

श्री बिस्वनाथ लायेक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/डीजल शेड/अंडाल ने 350 टन स्क्रैप के निपटान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके परिणामस्वरूप आसनसोल मंडल की अर्जन में वृद्धि हुई और उन स्थानों पर हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों से भरे हरे-भरे परिदृश्य का निर्माण हुआ, जो अब तक अप्रयुक्त स्क्रैप पड़े होने के कारण घिरे हुए थे।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर/डीजल शेड/अंडाल, श्री बिस्वनाथ लायेक द्वारा किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य को मान्यता देने के लिए, उन्हें जनवरी 2024 महीने के लिए मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?