शिवशक्ति क्लब ने सफ़ाई एवं बिधुत कर्मियों को किया सम्मानित

कुल्टी। आसनसोल नगर निगम संख्या 20 अंतर्गत रघुनाथबाटी गाँव में रविवार को शिवशक्ति क्लब के तत्वाधान एवं सुभम एंटरप्राइज के सहयोग से सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर लगभग दो दर्जन सफ़ाई कर्मी एवं दर्जन भर विधुत कर्मी को सम्मानित किया गया। जहाँ सभी कर्मियों को वस्त्र एवं अन्य वस्तु भेंट कर उनके समाज के प्रति समर्पण और निष्ठा के लिए मंच पर प्रसंसा की गई। वही इस दौरान महा खिचडी भोग प्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विशिष्ट समाजसेवी दिनेश गोराई एवं वार्ड संख्या 20 के काउंसिलर अर्जुन माज़ी ने सभी को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
समाजसेवी दिनेश गोराई ने कहा सफाई कर्मी एवं बिधुत कर्मचारी समाज का मजबूत नीव है। सफ़ाई कर्मी हमेशा निस्वार्थ होकर क्षेत्र को स्वक्ष बनाये रखता है, वही बिजली कर्मचारी दिन रात, बारिश धूप और त्यौहार में भी कार्य कर घरों तक बिजली पहुचाती है, किंतु ये वर्ग सम्मान से हमेशा वंचित हो जाता है। इसीलिए आज उन्हें मंच से गर्व के साथ सम्मनित किया गया है, आगामी दिनों में भी उनके हितों का ख्याल रखा जाएगा। वही इस दौरान समाज सेवी दिनेश गोराई ने स्वयं खिचड़ी भोग वितरण कर श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर डॉ. निखिल मंडल, समीर दीघार, पवित्र गोराई, आदित्य गोराई, बुबाई गोराई समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *