सरबत दा भला संस्था ने किया अपने स्वेच्छा सेवको को सम्मानित

 

रानीगंज/ गैर सरकारी संगठन सरबत दा भला ने आज पानागढ़ स्थित मोनालिसा होटल के सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान अपने 12 सदस्यों को उनके संस्था में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया !
उक्त मौके पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ब्लड डोनर सोसायटी दुर्गापुर सबडिवीजन के मुख्य कवि घोष, सरदार जसवीर सिंह, समाज सेवी सरदार हरजीत सिंह(निक्की), पूर्व मीत प्रधान पानागढ़ गुरूद्वरा सरदार बलदीप सिंह,सुरेंदर सिंह ,जगरीत सिंह(बंटी)
गौरतलब हो कि ये संस्था सिर्फ डेढ़ साल पुरानी है और इतने कम समय मे दुर्गापुर/कोलकाता/ बीरभूम जिला स्थित जयदेव के कई एक इलाको में जाकर अपनी सेवा कार्य से लोगो का भरोसा जीता है ! संस्था के संथापक पुनीत सिंह ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है जरूरत मंदो की सेवा करना है !! और जिसके लिए हम सभी सदस्यों ने एक फण्ड तैयार किया है ! और इसी फण्ड से हमने इस साल ठंड के दिनों में 50 हज़ार रुपए के कंबल भी जरूरत मंदो में बांटे है !.हम अक्शर भोजन,दवाई,सड़क मार्ग ,रेलमार्ग में फसे राहगीरों को भोजन रोजमर्रा के जरूरत का सामान बच्चो की पढ़ाई में मदद आदि सेवा निस्वार्थ करते हैं ! आज हमने हमारे सक्रिय सदस्यों को उनकी होशलाअफ़जाही और निस्वार्थ भाव से संस्था में सेवा के लिए प्रमाण पत्र और ममेंटो दे कर सम्मानित किया है ! कवि घोष ने “सरबत दा भला संस्था” को उनके सराहनीय कर्यो के लिए धन्यवाद दिया !..बच्चो को सम्मान देने के अबसर पर संस्था के मुख्य पुनीत सिंह के माता पिता और तनवीर कौर उपस्थित थे !…
मंच का संचालन सरदार हरजीत सिंह ने किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *