ममता ने पदयात्रा रोककर बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

कोलकाता, 31 जनवरी । मालदा में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पदयात्रा की है। यहां सड़क के दोनों ओर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमी थी। इसी बीच व्हीलचेयर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बीमार नजर आ रही थीं।

उस पर नजर पड़ते ही ममता बनर्जी ने तुरंत पदयात्रा रोक दी और सुरक्षा कर्मियों को उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश दिया।

बुजुर्ग महिला का नाम वीरा प्रसाद है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वीरा इलाज के लिए मालदा शहर आई थीं। उन्हें दिल की बीमारी और सांस संबंधी दिक्कतें हैं। उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *