दुर्गापुर। औद्योगिक शहर दुर्गापुर इस वर्ष साल के समापन माह के मौके पर आगामी 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक भक्तिभाव से भक्तिमय वातावरण तैयार करने के लिए तत्पर और सक्रिय है। इस एक सप्ताह व्यापी धार्मिक कार्यक्रम में संपूर्ण सृष्टि के सर्जक , नियामक एवं नियंता की गूंज का शंखनाद करेंगे जगत के विभूति और प्रकांड मनीषी संत परमपूज्य श्रीमद विष्वक्सोनाचारय श्री श्री त्रिदंडी जी महाराज के परम शिष्य आदरणीय लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ।
आस्था और विश्वास के इस एक सप्ताह व्यापी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को सफलतापूर्वक सफलमय बनाने में दुर्गापुर के विशिष्ट जनों में प्रभुनाथ गिरी , राजेश यादव , संजीव पांडेय , डीएन सिंह आदी के नेतृत्व और दिशानिर्देश में सराहनीय , सुचारु और सकारात्मक पहल चल रही है। आयोजन समिति के एक सदस्य और वरिष्ठ युवा शिक्षक विजय कुमार महतो ने बताया कि स्वामी जी श्री त्रिदंडी देव टेम्पल चरित्रवन बक्सर बिहार से पधार रहे हैं। वैदिक सनातन धर्म का ध्वजारोहण औद्योगिक शहर दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप एजोन के अकबर रोड मैदान में होगा। विश्व के मानस पटल पर विराजमान श्री त्रिदंडी जी महाराज की दिव्य – लीला दर्शन अभूतपूर्व होगा। विजय कुमार महतो ने कहा , यह कार्यक्रम काफी सम्मान – संपन्न और महत्वपूर्ण है। सातों दिन महाराज स्वामी जी की उपस्थिति में श्री मदभागवत कथा / ज्ञान यज्ञ आदि की गंगा बहेगी।
आमंत्रित स्वामी महाराज जीयर स्वामी से संपर्क करने पर उनके निकटस्थ आदरणीय अयोध्या नाथ स्वामी जी ने बताया कि फिलहाल स्वामी जी महाराज उपलब्ध नहीं हैं। स्वामी अयोध्या नाथ जी ने बताया कि स्वामी जी के साथ वे भी स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन राय ,सुभाष चंद्र बोस , रामकृष्ण परमहंस , कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की बंगभूमि में आ रहे हैं।
जीयर स्वामी कहते हैं ” धर्ममय जीवन से होता है राष्ट्र का निर्माण!” स्थायी समाधान अपने से अपने द्वारा , अपने में होता है ! संतों की कृपा , उनका उपदेश इसमें सहायक होता है। इस पावन – पवित्र आयोजन की सफलता की कामना करते हुए देश और समाज को समर्पित औद्योगिक शहर दुर्गापुर का गौरव भोजपुरी मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सत्यदेव ओझा , उपाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह , महासचिव सह वरिष्ठ पत्रकार विपिन कुमार , कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद , वरिष्ठ सदस्य बलिराम मिश्र , अशोक वर्मा , गणेश शर्मा , बीएन पांडेय , बीबी ओझा , राम आसन सिंह , प्रमोद कुमार तिवारी , अशोक गुप्ता , प्रोफेसर मकेश्वर रजक , वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पाण्डेय और युवा भोजपुरी मंच के सचिन दूबे , रविन्द्र कुमार वर्मा , दीपक सिन्हा , मिंटू ओझा आदि ने कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा की है।