मणिपुर परसोरा और मालदा पर ममता की चुप्पी अचंभित करने वाली : सुजन

मणिपुर परसोरा और मालदा पर ममता की चुप्पी अचंभित करने वाली : सुजन

कोलकाता, 22 जुलाई । माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने मणिपुर की तरह मालदा के बामनगोला में भी दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ने मणिपुर की घटना को लेकर तो खूब हंगामा किया लेकिन मालदा की घटना पर वह चुप हैं। यह अचंभित करने वाला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं और दलितों की स्थिति बहुत बुरी है। बामनगोला की घटना के बाद बंगाल में सरकार है यह बात समझ में नहीं आ रही है। लज्जा से सिर झुक रहा है।
उत्तर 24 परगना के बारासात में माकपा जिला कमेटी के दफ्तर में शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर की छाया बंगाल में भी है। यहां दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर सबके सामने मारा पीटा गया है। वह भी सिविक वॉलिंटियर और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उल्टे उन महिलाओं को ही गिरफ्तार किया है। यह और दुर्भाग्य जनक है। बंगाल की क्या दुर्दशा हो गई है।
इस घटना को लेकर ममता कैबिनेट में मंत्री शशि पांजा ने भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है और राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस पर सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि कौन क्या कहता है यह मायने नहीं रखता। हकीकत यह है कि यहां विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है और सब कुछ हो रहा है तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में। सरकार खामोश है। यह दुर्भाग्यजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?