मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजित

 

रानीगंज। रानीगंज लायंस पतेसरिया मेमोरियल हॉल में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की और से मेधावी विद्यार्थियों का एकाडमिक एवार्ड शिरोमणि सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस सम्मान समारोह में माध्यमिक,उच्च माध्यमिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं नीट की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि रानीगंज के काफी विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया है रानीगंज के निवासियों का मान बढ़ाया है।

इस मौके पर रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्यामसुन्दर जलान,सचिव प्रतिक मोर,मारवाड़ी युवा मंच के सलाहकार राजेश जिंदल,रानीगंज चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भर्तियां,विस्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सराफ,समाजसेवी सुशील गनेड़ीवाल,आयुष झुनझुनवाला, कार्यक्रम का संचालन नीरज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *