चुनावी हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ता की मौत

 

कोलकाता, 14 जुलाई । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत विष्णुपुर में चुनावी हिंसा के शिकार हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की मौत हो गई है। उनका नाम भोलानाथ मंडल है। शुक्रवार को डायमंड हार्बर अस्पताल में भोलानाथ ने आखिरी सांस ली है। आरोप है कि मतदान वाले दिन सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उन पर बर्बर तरीके से हमले किए थे जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विष्णुपुर एक नंबर ब्लॉक के डारिकावाडांगा ग्राम पंचायत के 109 नंबर सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। जब परिणाम सामने आया तो पता चला कि वह हार चुके थे। इसके बाद वह डर के मारे घरवालों से भी नहीं मिल पा रहे थे। हमले में घायल होने की वजह से यहां वहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को तबीयत गंभीर होने पर उन्हें डायमंड हार्बर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। भोला नाथ की मौत के साथ में इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *