बागानधौडा में तीन दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

 

चिरकुंडा।कुमारधुबि हनुमंत जी की प्राणप्रतिष्ठा के लिए भरोसा बाबा सनातन समाज के लोगों द्वारा कलश जल यात्रा निकाली गई। जिसमे क्षेत्र के सभी महिलाएं एवं युवतियां बराकर नदी तट से कलश में जल भरकर बागानधौड़ा लौटी और वहां हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत आज सोमवार की सुबह कलश यात्रा से शुरू हुई,
कल नगर भ्रमण और तीसरे दिन भंडारा का कार्यक्रम होगा। जिसमें बागानधौड़ा, कुमारधुबी,मजदूर बस्ती और आसपास के हजारों क्षेत्रवासियों के साथ-साथ समाजसेवी और राजनेतिक दल के जीतने भी लोग है उनका भरपूर योगदान है। वही इस कलश यात्रा के कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व जय हनुमान के नारों से गुंजायमान हो उठा और सभी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, इरफान अहमद खान, जगन्नाथ सिंह, जयंतो दास, अभिमन्यु कुमार, कल्याण दास, मनीष, रजक, लक्ष्मण शर्मा, राजीव सिंह सहित समाज के के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *