महिलाओं की ओर से ट्रेडफेयर

 

रानीगंज/ रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आगामी 28 एवं 29 जून को होने वाली ट्रेड फेयर को लेकर आयोजित बैठक में संयोजन कर्ताओं की ओर से सीए रूबी गढ़वाल ने कहा की चेंबर का महिला विंग की ओर से ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रुप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर हम लोगों ने इस मेले का आयोजन किया है। इसमें महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री का विशेष रूप से संग्रह रहेगी एवं इस मेले में हम लोगों का प्रयास है कि और भी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है इसको लेकर भी चर्चा करनी है। अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि इस प्रकार के यह पहला ट्रेड फेयर है जो महिला विंग की ओर से संयोजन की जा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में इस ट्रेड फेयर का आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर ट्रेड फेयर का विवरण का मेनिफेस्टो का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *