बंगाल में फिर डराने लगा कोरोना, एक दिन में ढाई सौ लोग संक्रमित

कोलकाता, 27 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कोरोना का तेज संक्रमण चिंता बढ़ाने वाला है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 253 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और पीड़ितों की संख्या बढ़ कर दो हजार के करीब 1902 हो गई है। संक्रमण दर 14.04 फीसदी है। पिछले साल इसी समय कोरोना के तेज संक्रमण की वजह से राज्य सहित पूरे देश में कई लोगों की मौत हुई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक सूत्र ने बताया है कि हाल के दौर में गर्मी बढ़ने के साथ संक्रमण में भी तेजी आई है। बंगाल सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की निर्देशिका जारी कर दी थी। बहरहाल सड़कों पर इसका पालन कहीं नहीं नजर आ रहा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ 253 लोगों के संक्रमित होने को लेकर चिंता जताई है और शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *