रानीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ एक को किया गिरफ्तार

रानीगंज। रविवार की दोपहर रानीगंज थाने की पीसी पार्टी पुलिस ने औचक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की रानीगंज थाने के किशान पल्ली इलाके बादाम बागान के रास्ते एक व्यक्ति गुप्त रूप से खतरनाक विस्फोटकों की तस्करी कर रहा था, इसकी सूचना जैसे ही पीसी पार्टी की टीम को मिली,उन्होंने छापेमारी कर उस व्यक्ति से पूछताछ की और बड़ी सफलता हाथ लगी।मालूम हो कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास करीब 90 डेटोनेटर और जिलोटिन की छड़ें थीं,जिन्हें पुलिस ने तस्करी से पहले बरामद कर लिया। विस्फोटक मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हुआ है कि गिरफ्तार व्यक्ति बांकुड़ा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के भूलुई गांव निवासी 38 वर्षीय किशन बाउरी है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को आसनसोल जिला न्यायालय ले जाया गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए शख्स को अपनी हिरासत में लेने की गुजारिश की है।ज्ञात हो कि कोयले और चट्टान की परतों को विस्फोट करने के लिए कोयले की खदानों और पत्थर की खदानों में आमतौर पर ऐसे विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है, हमलावरों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए ऐसे विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है। अब सवाल यह है कि इतना भयानक विस्फोटक उस शख्स के पास कैसे आया. हालांकि आज जिस व्यक्ति को कोर्ट ले जाते समय पकड़ा गया, उसने अपने बयान में विस्फोटक रखने और बाहर सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।उसने दावा किया कि वह इसे खदान में इस्तेमाल के लिए जमा कर रहा था। हालांकि पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और मंशा तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *