कोलकाता, 21 अप्रैल । सीपीएम के वरिष्ठ नेता मदन घोष का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह 7:10 बजे उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली है। वृद्धावस्था के कारण वे लम्बे समय से विभिन्न शारीरिक समस्याओं से पीड़ित थे। वह 81 वर्ष के थे।
माकपा के जमाने में उन्होंने लंबे समय तक अविभाजित बर्दवान जिले में पार्टी सचिव के रूप में कार्य किया। पार्टी के पूर्व विधायक, बर्दवान जिले के पूर्व माकपा अध्यक्ष मदन भी सीपीएम की केंद्रीय समिति के सदस्य थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राबिन देव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘स्वर्गीय मदन घोष उन लोगों में से एक हैं जो लोगों का भरोसा जीतकर मेहनत और लगन से राज्य की सत्ता में आए। उनका निधन वामपंथी राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को बर्दवान से कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट लाया जा रहा है। उन्होंने अपना शरीर दान दिया है। बाद में पार्टी की ओर से जानकारी दी गई कि पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक पूर्व बर्दवान जिले के पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। शाम साढ़े चार बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम, राबिन देब और अन्य नेता कोलकाता से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे।
