ममता ने किया 35 एंबुलेंस का उद्घाटन, फिरहाद से की अलग से बात

Firhad

कोलकाता, 10 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय से डिजिटल जरिए से 35 एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में गरीबों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासन में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल अत्याधुनिक हुई है और धीरे-धीरे लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के मेयर और कैबिनेट में मंत्री फिरहाद हकीम से भी अलग से बात की। बाद में हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देशों के मुताबिक गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भी हकीम मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे और सीएम ने उन्हें अपना सहकर्मी कह कर संबोधित किया। दोनों ने एक साथ हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया।

दरअसल कोलकाता नगर निगम की ओर से हाल ही में महानगर में पार्किंग फी दोगुनी से भी अधिक बढ़ा दी गई थी जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने मेयर को फटकार लगाई थी। सीएम और पार्टी के दबाव में कोलकाता नगर निगम को अपना फैसला तत्काल वापस लेना पड़ा था जिसके बाद से हकीम सार्वजनिक मंच पर जाने से बच रहे थे। माना जा रहा था कि पार्टी से उनकी दूरी बढ़ रही है। अब मुख्यमंत्री के साथ अलग से उनकी बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *