रानीगंज। जमीन से जुड़े एवं सेवा का कार्य विगत कई वर्षों से कर रही महिलाओं को दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की याद में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सुनीता क्याल ने बताया कि जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होकर भी अपने घर परिवार एवं समाज के लिए निरंतर सेवा का कार्य कर रही है ऐसी महिलाओं का हौसला अफजाई करना की जरूरत है। घर परिवार का दायित्व संभालने के साथ-साथ मजदूरी का कार्य करना एवं कई लोगों को रोजगार प्रदान करवाना ऐसी महिलाओं का सम्मान काफी जरूरी है। अपना पूरा जीवन देश के लिए निछावर कर दिया उनके पद चिन्हों पर चलकर देश राष्ट्र व समाज के लिए काम करना चाहिए भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ महिलाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। सुनीता ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में चल रही है उन्हें आगे आना होगा एवं अपने समाज एवं देश को मजबूत बनाने में अहम योगदान देने की जरूरत है।