गांधीनगर: पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है
उनका निधन अहमदाबाद में हुआ है ऐसे में पीएम मोदी जा रहे है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को उनकी मां की हालत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तब से लेकर आज सुबह (30 दिसंबर) तक उनका इलाज वहां चल रहा था और इससे पहले डॉक्टरों ने भी उनकी हालत स्थिर बताई थी। ऐसे में आज सुबह (30 दिसंबर) के 3:30 बजे उनका निधन हो गया है।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
पीएम मोदी ने मां के निधन पर क्या कहा
पीएम मोदी अपनी मां के निधन पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
