वन विभाग की कार्रवाई लाखों रुपया का सागवान की लकड़ी और उससे तैयार फर्नीचर जब्त

सिलीगुड़ी । वन विभाग के बैकुंठपुर डिवीजन के बेलाकोबा रेंज के वन कर्मियों ने मंगलवार को सालूगाड़ा स्थित एक गोदाम से लाखों रुपया का सागवान की लकड़ी और उससे तैयार फर्नीचर जब्त किया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इस संबंध में रेंजर संजय दत्त ने कहा कि उसकी टीम को खबर मिली की भक्ति नगर थाना अंतर्गत सालूगाड़ा पोस्ट ऑफिस मोड़ संलग्न एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध रूप से तैयार फर्नीचर को रखा गया है। इसी सूचना पर भक्ति नगर के थाने को लेकर गोदाम में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में सागवान की लकड़ी और उससे तैयार भारी मात्रा में फर्नीचर जब्त किया गया। जिसका बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में गोदाम मालिक को 30 दिन का नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद वन विभाग अपनी कार्रवाई शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *