यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को विश्व ऐतिहासिक उत्सव में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने धन्यवाद शोभायात्रा का आयोजन

 

आसनसोल(संवाददाता): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घोषणा अनुसार यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को विश्व ऐतिहासिक उत्सव में शामिल कर अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने की खुशी में जिले के सभी दुर्गा पूजा कमेटीयो ने धन्यवाद जताने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी जिलों में दुर्गा पूजा कार्निवल के आयोजन की भी बात कही थी उन्होंने सभी जिलों में 1 सितंबर को यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए शोभायात्रा आयोजन का निर्देश दिया गया था। निर्देश का पालन करते हुऐ गुरुवार को जिले में भी धन्यवाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में ढाकियों द्वारा ढाक बजा कर शोभायात्रा निकला गया। शोभायात्रा पोलो ग्राउंड के सामने से शुरू होकर कोर्ट मोड़ भगत सिंह मोड़ होते हुए बीएनआर में रविंद्र भवन तक जाकर यह शोभायात्रा खत्म हुई। शोभायात्रा दौरान बंगाल और दुर्गा पूजा की संस्कृति को उजागर करते हुए विभिन्न टेबलो थे। शोभायात्रा के दौरान राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एन सुधीर कुमार, नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, डीएम एस अरुण प्रसाद भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?